I. गुरु – परंपरा एवं मार्गदर्शन
गुरु सनातन धर्म की ज्ञान, साधना, संस्कार एवं आध्यात्मिक परंपरा के संवाहक हैं। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की वह प्राचीन व्यवस्था है, जिसके माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी शास्त्रीय ज्ञान, आध्यात्मिक अनुभूति, जीवन-दर्शन एवं धर्म के सिद्धांतों का संरक्षण और प्रसार होता आया है। भगवत्पाद श्री आदि शंकराचार्य जी, श्री रामानुजाचार्य जी, श्री मध्वाचार्य जी एवं अन्य महान आचार्य इस समृद्ध गुरु-परंपरा के प्रमुख उदाहरण हैं। गुरु-परंपरा के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान स्थापित करना, प्रामाणिक आचार्य परंपराओं से मार्गदर्शन प्राप्त करना तथा समाज में धर्म, संस्कार, अनुशासन, सदाचार एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना। साथ ही, योग्य एवं संस्कारित पीढ़ी का निर्माण करना, जो सनातन ज्ञान और परंपराओं को आगे बढ़ा सके।


