संस्कृत कक्षा

संस्कृत कक्षा

संस्कृत कक्षा के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को देववाणी संस्कृत का सरल एवं सुगम ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करना एवं व्यक्ति को अपने शास्त्रों के अध्ययन के योग्य बनाना है।

धार्मिक कक्षा

धार्मिक कक्षा

धार्मिक कक्षा का आयोजन प्रत्येक रविवार को किया जाता है, जिसमें विद्वानों द्वारा संत-महापुरुषों के विचारों एवं धर्मग्रंथों का सरल व्याख्यान दिया जाता है। इसमें जीवन, नीति, धर्म, यम-नियम एवं सदाचार से जुड़े विषयों पर चर्चा कर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

नामास्त्र

नामास्त्र

पूज्य पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाभाग के आदेशानुसार संचालित ‘नामास्त्र’ एक दिव्य नभोमार्गीय प्रकल्प है। इसका उद्देश्य समाज के सज्जनों को एक सूत्र में जोड़कर प्रतिदिन हरिनाम स्मरण एवं भक्ति के लिए प्रेरित करना है। यह प्रकल्प छह सत्रों के माध्यम से नियमित रूप से संचालित होता है।

संघास्त्र

संघास्त्र

नभोमार्गीय प्रकल्पों के माध्यम से चयन, तत्पश्चात धरातल पर प्रशिक्षण एवं नियोजन की व्यवस्था। संगठित एवं सशक्त हिंदू समाज का निर्माण हो, जहाँ प्रत्येक हिंदू धर्म, संस्कृति एवं समाज की रक्षा के लिए सक्षम एवं जागरूक हो।