Our Methodology: The Ahvaan System

A Holistic Approach to Training Thinking Warriors

नामास्त्र एवं भजन

नामास्त्र एवं भजन

मानव जीवन में भजन एवं नामजप का महत्वपूर्ण स्थान है। जीवन में सत्यनिष्ठा, सहिष्णुता, संयम एवं आध्यात्मिक चेतना की वृद्धि के लिए नियमित भजन अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा प्रतिदिन छह सत्रों का आयोजन किया जाता है, जिनके माध्यम से सवा घंटे का नामजप नित्य करवाया जाता है। तथा संकीर्तन, कथा एवं सत्संग जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि समाज को भक्ति, सदाचार, आत्मिक उन्नति एवं आध्यात्मिक अभ्युदय के मार्ग पर प्रेरित किया जा सके।

  • ✔सद्भावनापूर्ण संवाद
  • ✔सत्यनिष्ठा, सहिष्णुता, संयम एवं आध्यात्मिक चेतना की वृद्धि
  • ✔सामाजिक भक्ति, सदाचार, आत्मिक उन्नति एवं आध्यात्मिक अभ्युदय के मार्ग पर प्रेरित करना
धार्मिक कक्षा

धार्मिक कक्षा

समिति द्वारा धार्मिक कक्षाओं का आयोजन मुख्यतः तीन स्तरों दर्शन, विज्ञान एवं व्यवहार के माध्यम से सनातन वैदिक धर्म के मूलभूत सिद्धांतों का शुद्ध एवं प्रामाणिक ज्ञान प्रदान करने हेतु किया जाता है। इनमें धर्म संबंधी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक शंकाओं का समाधान तथा प्राप्त ज्ञान के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जाता है।

  • ✔धार्मिक कक्षा
  • ✔धर्म संबंधी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक शंकाओं का समाधान
  • ✔प्राप्त ज्ञान के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल
सद्भावनापूर्ण संवाद

सद्भावनापूर्ण संवाद

सर्वहित की भावना से समाज में व्याप्त विकृतियों एवं भ्रांतियों का निराकरण सद्भावनापूर्ण संवाद के माध्यम से करना तथा दर्शन, विज्ञान एवं व्यवहार इन तीनों स्तरों पर सनातन सिद्धांतों का प्रतिपादन करना समिति का प्रमुख ध्येय है। पूज्य गुरुदेव से प्राप्त सनातन सिद्धांतों को संवाद, तर्क एवं शास्त्रीय प्रमाणों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाकर उन्हें आत्मसात् करवाना हमारा उद्देश्य है।

  • ✔सर्वहित की भावना से समाज में व्याप्त विकृतियों एवं भ्रांतियों का निराकरण
  • ✔दर्शन, विज्ञान एवं व्यवहार इन तीनों स्तरों पर सनातन सिद्धांतों का प्रतिपादन
  • ✔पूज्य गुरुदेव से प्राप्त सनातन सिद्धांतों को संवाद, तर्क एवं शास्त्रीय प्रमाणों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाकर उन्हें आत्मसात् करवाना